मवाना। गांव सीना में बीती रात एक मकान में चोर घुस आया। आंगन में सो रहे परिवार की आंख खुलने पर चोर ने युवक को किसी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। शोर मचने पर गांव के लोग भी जाग गए और काफी देर तक चोर को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन चोर का पता नहीं लग सका।
गांव सीना में रहीसुद्दीन परिवार के साथ रहता है। रहीसुद्दीन ने बताया कि बुधवार रात एक चोर घर में घुस आया। आवाज सुनकर आंगन में सो रहे उसके पुत्र आस मोहम्मद की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोर ने धारदार हथियार से आस मोहम्मद पर वार कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने एकत्र होकर भाग रहे चोर का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घंटों ग्रामीण खेतों में चोर की तलाश करते रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में पहुंचाया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।