फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेज पर रखी चाबी उठाकर बाइक ले उड़ा चोर

Sun, 14 Jun 2026 09:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। नगला पथौली निवासी अनुज ने बताया कि वह अपनी 00 बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में वह सरधना ओवरब्रिज के पास एक होटल पर खाना खाने रुके। इस दौरान उन्होंने बाइक की चाबी मेज पर रख दी। आरोप है कि होटल में मौजूद एक युवक चुपके से चाबी उठाकर बाहर गया और बुलेट स्टार्ट कर भाग निकला। अनुज ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुका था। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मौके पर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें