फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षिका को किया बर्खास्त, एक साल से फर्जी दस्तावेजों पर चल रही थी नौकरी

Fri, 03 Jan 2020 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में डीआईओएस ने अजितनाथ जैन इंटर कॉलेज लुहारा में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाली शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है। बायोमैट्रिक से भी फर्जी उपस्थित दर्ज कराई गई। जांच में इसका खुलासा हुआ है। साथ ही प्रबंध समिति को एक माह सात दिन के जारी किए गए वेतन की भी रिकवरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बताया कि अजितनाथ जैन इंटर कॉलेज अशासकीय सहायता प्राप्त हाईस्कूल स्तर तक वित्त पोषित अल्पसंख्यक संस्था है। यहां एक शिक्षिका शुचि शर्मा को 19 फरवरी 2018 को नियुक्त किया गया था। अध्यक्ष मनोज कुमार जैन एवं तीन अन्य प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने फोटोयुक्त शपथपत्र के माध्यम से शिकायत करते हुए बताया था कि फर्जी हस्ताक्षर कर शिक्षिका की नियुक्ति की गई है। 

वहीं तत्कालीन डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने शिकायत पर वेतन अवरुद्ध कर दिया था। साथ ही जांच के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजन जौहरी, हाईस्कूल की प्रधानाचार्य राजेश राणा, राजकीय हाईस्कूल अहैड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास की समिति का गठन किया गया था। समिति ने जांच की तो हस्ताक्षर से लेकर अन्य कागजात फर्जी मिले। ग्रामीण और छात्रों के बयान लिए गए। इसमें शिक्षिका की नियुक्ति पूरी तरह फर्जी मिली। इस संबंध में प्रधानाचार्य को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को अमान्य एवं निरस्त किया जाता है। साथ ही जारी किए गए वेतन वसूली के लिए संस्था प्रबंधक को अधिकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
उपप्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि फर्जी नियुक्ति के मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में प्रबंध समिति के साथ एसपी से मिलकर शिकायत करेंगे।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है फर्जी नियुक्तियां
जिले में फर्जी नियुक्तियों की दिन प्रतिदिन परतें खुल रही है। सबसे पहले बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों पर दो शिक्षिकाओं को बर्खास्त किया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में 13 फर्जी नर्स पकड़ी जाने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति पकड़ी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें