फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निजीकरण के विरोध में तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया

विज्ञापन
बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एसडीएम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
- सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर रजिस्ट्री आफिस का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बार एसोसिएशन मवाना और मवाना सिविल बार एसोसिएशन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर रजिस्ट्री आफिस के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। दोनों बार द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देकर रजिस्ट्री के निजीकरण के आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने 20 जून तक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई रजिस्ट्री द्वारा रजिस्ट्री का निजीकरण किया जा रहा है। इसके संबंध में प्रदेश के सभी अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध कर रहे हैं। अपने कार्यों को पूर्ण रूप से बंद कर रखा है क्योंकि रजिस्ट्री के निजीकरण से अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट के कार्य पर प्रभाव पड़ेगा और उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से मांग की कि रजिस्ट्री के निजीकरण के आदेश को तुरंत वापस लिया जाए, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मांग की कि मेरठ व अन्य स्थानों पर जो भी टोल आते हैं उनको अधिवक्ताओं के लिए फ्री किया जाए। ज्ञापन देने वालों में राजीव कुमार कंसल, श्रीबल्लभ, महमपाल सिंह, मिंटू चौधरी, बिजेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार तोमर, राजकुमार, समीर त्यागी, रघुकुल तिलक, नटवर सिंह राणा, जसबीर बंसला, सुमन प्रकाश रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें