फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजविहार कॉलोनी में तमंचा लेकर घूमा संदिग्ध युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की ब्रजविहार काॅलोनी में रविवार रात एक संदिग्ध युवक तमंचा लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया। महरौली ग्राम प्रधान पुनीत ने सीसीटीवी में युवक को काफी देर से घूमता हुआ देखा तो उसे बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद युवक ग्राम प्रधान को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

पुनीत कुमार का ब्रजविहार काॅलोनी में मकान है। पुनीत के अनुसार रविवार रात युवक काफी देर तक गलियों के चक्कर लगाता रहा। वह करीब एक घंटे तक घूमता रहा। इसके बाद उन्होंने गेट खोलकर युवक को आवाज दी और ऐसे घूमने का करण पूछा। वह सही जवाब नही दे पाया। अंदेशा होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। इसी दौरान युवक चकमा देकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला। सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि युवक की अंटी में तमंचा लगा था। सोमवार को प्रधान ने परतापुर थाने पहुंचकर पुलिस से कॉलोनी में गश्त बढ़ाने की मांग की। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि फुटेज से संदिग्ध युवक की पहचान कर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें