फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC की तैयारी कर रहे युवक ने बनाया अपनी मौत का Live वीडियो, युवती पर लगाया ये आरोप

Thu, 17 May 2018 12:20 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
साइड में रोते हुए छात्र और पंखे में फांसी का फंदा लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एसएससी परीक्षा की तैयारी करते एक युवक की आत्महत्या के लाइव वीडियो से सनसनी फैल गई। छात्र ने एक युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पंखे से लटक कर जान दे दी। यह लाइव वीडियो जिसने भी देखा, वही सकते में आ गया। मौत के एक माह बाद ये वीडियो सामने आया है। वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। एसपी देहात ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


मामला जानी थानाक्षेत्र के खानपुर गांव का है। प्रतीक (24) पुत्र राजकुमार दिल्ली मुखर्जी नगर में किराये पर एक कमरा लेकर एसएससी की कोचिंग कर रहा था। 17 अप्रैल को दिल्ली में ही प्रतीक ने फांसी लगाकर जान दी। प्रतीक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह सवाल परिजनों के जेहन में कांटे की तरह चुभ रहा था। दस दिन पहले परिजन प्रतीक का सामान दिल्ली से लेकर आए। जिसमें एक मोबाइल मिला। परिजनों ने एक सप्ताह पहले मोबाइल को ऑन किया। जिसमें प्रतीक द्वारा बनाई एक वीडियो मिली। 

वीडियो में एक युवती को बताया ब्लैकमेलर 
वीडियो में प्रतीक ने पहले गांव की एक युवती से दोस्ती की बात कही। युवती भी फिलहाल दिल्ली में रह रही है। मरने से पहले प्रतीक ने वीडियो में रोते हुए कहा कि युवती अब उसे ब्लैकमेल कर रही थी। 1.50 लाख रुपये युवती को दे भी चुका है। युवती का फोटो भी प्रतीक ने वीडियो में दिखाया। अपने माता पिता से माफी मांगी और छोटे भाई सोनू से परिवार का ध्यान रखने को कहा। यह वीडियो प्रतीक ने अपने मोबाइल से शाम 4:24 बजे बनाई। प्रतीक की मौत के बाद भी वीडियो शूट होता रहा। 4:50 बजे प्रतीक के दोस्त विनीत की कॉल आई, तभी वीडियो रुकी।
विज्ञापन


पढ़ें : आत्महत्या करने से पहले नवविवाहिता ने बताई अपने ऊपर हुए जुल्मों की दास्तान, Video में सुनिए

विज्ञापन

रूम पार्टनर को की थी आखिरी फोन कॉल

फाइल फोटो
प्रतीक ने दोस्त रूम पार्टनर विनीत गिरि को आखिरी कॉल की थी। कॉल रिसीव नहीं हुई। विनीत ने करीब आधा घंटे बाद प्रतीक को बैक कॉल की, लेकिन तब तक प्रतीक की मौत हो चुकी थी। रूम पर आने के बाद विनीत गिरी को घटना का पता चला।  

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
बेटे का वीडियो देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़ित एसएसपी ऑफिस पर आए। एसपी देहात को प्रतीक की मौत का वीडियो दिखाकर युवती समेत तीन लोगों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि 17 अप्रैल को दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर छात्र ने खुदकुशी क्यों की। 

फोटो से करते थे ब्लैकमेल
विनीत ने बताया कि मरने से कुछ दिन पहले प्रतीक ने एक फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल होने की बात बताई थी, युवती के परिजनों ने आकर कुछ दिन पहले हाथापाई भी की थी। विनीत ने प्रतीक को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें