फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में 11 से 17 तक बहेगी संस्कृत की ज्ञान-गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 34वें राष्ट्रीय व्यास समारोह का होगा आयोजन, विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से जुटेंगे विद्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में 11 से 17 नवंबर तक 34वें राष्ट्रीय व्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से संस्कृत के विद्वान, आचार्य और अध्येता शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति का समाज में प्रचार-प्रसार करना है। इस दौरान आम लोगों को संस्कृत भाषा से जोड़ने के लिए प्रतिदिन संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
संस्कृत विभाग में बृहस्पतिवार को हुई पत्रकार वार्ता में संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. अतवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय व्यास समारोह वर्ष 1992 से लगातार किया जा रहा है। सात दिन तक चलने वाले आयोजन में संस्कृत भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्वान अपने विचार रखेंगे। संयोजक एवं संस्कृत विभाग के सह-विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि इस बार प्रतिदिन संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण संस्कृत भाषा सीखने के इच्छुक लोगों और भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले आम नागरिकों के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेगा। वार्ता में आयोजन समिति के सह-संयोजक डॉ. ओमपाल सिंह, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. विजय बहादुर, डॉ. राजबीर, तुषार गोयल, डॉ. आभा कंसल, मनीष स्वामी, साहिल तरीका, सुमित और बबलू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें