सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव पांडोली में तालाब में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों नें गमगीन माहौल में बच्चे के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
यह बच्चा बृहस्पतिवार को अचानक लापता हो गया था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर गांव के बच्चे तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान ईसा का सात वर्षीय बेटा अबरार भी तालाब की ओर चला गया और अन्य बच्चों को देखकर वह भी तालाब में नहाने लगा लेकिन, पानी ज्यादा होने की वजह से वह तालाब में डूब गया। सभी बच्चे नहाकर वापस घर लौट आए। लेकिन अबरार के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: सपा कार्यकर्ताओं ने भैंसा बुग्गी लेकर कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध
वहीं किसी बच्चे नें उन्हें बताया कि अबरार तालाब में नहा रहा था, जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके कपड़े बाहर रखे देखकर उन्हें उसके डूबने की चिंता सताने लगी। सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तालाब में उसकी तलाश शुरू कर दी, कई घंटों के बाद उसका शव मिल गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/