फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने की ऐसी लत... महज 70 रुपये में बेच डाली दोनाली बंदूक, ये है पूरा मामला

Sat, 18 Jul 2020 07:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने कंधे पर बंदूक टांगकर झूमते एक शराबी को धर दबोचा। शराबी ने खुलासा किया कि यह दोनाली बंदूक उसने एक दूसरे शराबी सिक्योरिटी गार्ड से मात्र 70 रुपये में खरीदी है। पुलिस शराबी सिक्योरिटी गार्ड की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पूठ गांव निवासी अमर सिंह शराब के नशे की हालत में अपने गांव में पहुंचा। उसके कंधे पर दोनाली बंदूक टंगी देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उससे बंदूक के बारे में पूछताछ की। उसने सही जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने उसे रोहटा पुलिस के हवाले कर दिया। 

वहीं पूछताछ में अमर सिंह ने बताया कि परतापुर फ्लाईओवर के पास एक प्राइवेट कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड शराब के नशे में घूम रहा था। गार्ड ने शराब का पव्वा खरीदने के लिए उसे बंदूक और दो कारतूस 70 रुपये में बेच दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: घर पहुंचा लेफ्टिनेंट का पार्थिव शरीर, परिजनों में मचा कोहराम, शहीद की बहन ने उठाए ये बड़े सवाल
विज्ञापन


उधर, रोहटा पुलिस आरोपी को लेकर परतापुर थाने पहुंची। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि बंदूक का रजिस्ट्रेशन राकेश पुत्र जगनपाल सिंह निवासी गांव मीरापुर जिला पीलीभीत के नाम पर है। उसकी तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें