फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएमश्री स्कूल में पांच लाख से बनेगा साइंस-मैथ्स गार्डन

Mon, 05 Oct 2026 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
26 मॉडल के जरिये प्रयोगों से विज्ञान और गणित सीखेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिले के पीएमश्री विद्यालय में पांच लाख रुपये की लागत से साइंस और मैथ्स गार्डन विकसित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी किताबों के बजाय मॉडल और प्रयोगात्मक गतिविधियों के जरिये विज्ञान और गणित की अवधारणाओं को समझेंगे। शासन के निर्देश के बाद विद्यालय चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गार्डन को दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है।
गार्डन के लिए ऐसे पीएमश्री विद्यालय का चयन किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों की पहुंच आसान हो और मॉडल व उपकरण लगाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। यहां विज्ञान और गणित से जुड़े 26 तरह के मॉडल लगाए जाएंगे। इनमें ट्रैफिक टावर ट्री, डायरेक्शन टावर ट्री, सोलर सिस्टम मॉडल, एआर सोलर सिस्टम चार्ट, डिस्टेंस मीटर, ड्रोन, रॉकेट किट और रोबोटिक लर्निंग किट प्रमुख हैं।
विज्ञापन

इसमें सौरमंडल मॉडल के जरिये विद्यार्थी सूर्य और ग्रहों की जानकारी हासिल करेंगे। कोण मॉडल से अलग-अलग कोणों को समझने में मदद मिलेगी। दूरी मापक मॉडल के माध्यम से मिलीमीटर, सेंटीमीटर, मीटर और किलोमीटर की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। कृत्रिम मानव मॉडल से शरीर के प्रमुख अंगों की जानकारी मिलेगी। ट्रैफिक और दिशा टावर के माध्यम से यातायात संकेतों और चारों दिशाओं को समझाया जाएगा। गार्डन तैयार होने के बाद दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थी भी शैक्षिक भ्रमण के लिए यहां आ सकेंगे। बीएसए आशा चौधरी ने बताया कि पीएमश्री विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साइंस और मैथ्स गार्डन के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित को देखकर, समझकर और गतिविधियों के जरिये सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी करेगी निगरानी
गार्डन के लिए मॉडल और उपकरणों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। निर्माण और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की जाएगी। जिलाधिकारी समिति के अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य और बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य-सचिव होंगे। विज्ञान विषय के एक प्राध्यापक और जिले के उच्च शिक्षण संस्थान के तकनीकी विशेषज्ञ को भी समिति में शामिल किया जाएगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें