फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासमपुर में नाले में मिला युवक का सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुर में नाले में मिला युवक का सड़ा-गला शव
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। कासमपुर नाले में रेलवे ट्रैक के पास नाले में एक युवक का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। शव की शनाख्त नहीं हो पाई। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह करीब 11 बजे का है। कासमपुर रेलवे फाटक के पास आबू नाला बहता है। लोगों ने यहां पर एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव नाले में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कंकरखेड़ा, सदर व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाने के बाद जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो पाई। युवक की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई। पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें