संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दो वांछित बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ये दोनों अपराधी बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में वांछित हैं।
डीआईजी ने बताया कि बदमाशों के नाम धर्मेंद्र और संजय हैं। ये गाजियाबाद के लोनी स्थित आदर्श नगर नट मोहल्ला, न्यू विकास नगर के निवासी हैं। इन पर बागपत के खेकड़ा के अलावा कई अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी समेत कई अन्य अपराध शामिल हैं। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और शामली के विभिन्न थानों में भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अपराधी लंबे समय से वांछित चल रहे हैं।