मवाना। ए एस इंटर कालेज की पौधशाला का मुख्य वन संरक्षक के. इलाग्नो ने निरीक्षण किया। वन संरक्षक आदेश कुमार, प्रभागीय निदेशक वंदना फोगाट, क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय और प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह भी साथ थे। इनके साथ वन रक्षक अतुल कुमार दुबे, अंकित यादव उपस्थित रहे। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि लोगों को अच्छी किस्म के पौधों के बारे में जानकारी दी जाए। विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण का कार्य किया। वन संरक्षक आदेश कुमार ने निर्देश दिए कि बड़े पौधों के साथ छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के लिए फूल वाले पौधे भी तैयार किए जाएं। संवाद