फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रिश्तेदार मिला कोरोना पॉजिटिव, ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर मवाना में क्वारंटाइन किया परिवार

विज्ञापन
व्यापारी के पूरे परिवार को क्वारंटाइन सेंटर लेकर जाती एंबुलेंस। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। दिल्ली में साढू़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पंचवटी कालोनी निवासी व्यापारी परिवार को ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने देरशाम एलडी कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया।
विज्ञापन

सुभाष चौक के पास कंचन जनरल स्टोर है। व्यापारी नितिन रस्तोगी ने बताया कि बदायूं निवासी ससुर की तीन मई को मौत हो गई थी। रविवार को वह अरिष्टी में शामिल होने बदायूं गया था। वहां दिल्ली निवासी साली व बच्चा उसके साथ दिल्ली जाने के लिए उसके साथ कार से मवाना आ गए। अब दिल्ली में उसके साढूृ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शाम को मामले की जानकारी होने पर थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी व सीएचसी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर नितिन व उसे भाई के परिवार के दस लोगों को एलडी कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि दिल्ली में रिपोर्ट पॉजिटिव आने तथा वहां से आई ट्रैवल रिपोर्ट के आधार पर इनको क्वारंटाइन किया गया है। मंगलवार को सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें