फलावदा। कस्बे में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम व नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि सभी समाज के हैं। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि और रामायण को पढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाल्मीकि समाज को पूर्ण रूप से सम्मान दिया है, इसलिए वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी की घोषणा की गई। आयोजन समिति ने पूर्व विधायक संगीत सोम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राम सीता लक्ष्मण, गणेश, हनुमान, राधा-कृष्ण, दुर्गा माता, शिव पार्वती, भारत माता, अघोरी माता, बैंडबाजे आदि झांकियों के साथ शोभायात्रा वाल्मीकि धर्मशाला से आरंभ होकर मैन बाजार, श्री बूढ़ा शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड, मोहल्ला जाटान, मवाना मार्ग, मोहल्ला आंबेडकर, मोहल्ला सेनियान नैडू मार्ग, मोहल्ला पड़ाव पट्टी, मोहल्ला जोगियान, मोहल्ला कपसाड़ियान होते हुए मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर समापन किया गया।
समिति के सागर, विकास, बृजपाल, विवेक कुमार सैनी, व्यापारी नेता अजय शर्मा, अनुज सैनी, डॉ. प्रमोद कुमार, सभासद रविंद्र सैनी, राकेश लोहरे, मुनेश कुमार, विकास पाल बजरंगी आदि शामिल रहे।