दौराला। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की और विरोध में जलूस निकाला। उन्होंने थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
भाकियू नेता ईलम सिंह व संजय दौरालिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता दौराला-लावड़ मार्ग पर एकत्र हुए। उन्होंने हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा। इसके बाद कार्यकताओं ने प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर कस्बे में जलुस निकाला। संजय दौरालिया ने कहा कि हाथरस कांड पूरे देश के लिए शर्मनाक घटना है। ईलम सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरे प्रदेश में रोष है। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।