फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षितगढ़ में मां दुर्गा की निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। श्री दुर्गा जागरण मंडल के तत्वावधान में नगर में सोमवार को दुर्गा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष हिटलर त्यागी ने मां कात्यायनी देवी का तिलक कर किया। हिटलर त्यागी ने कहा कि परीक्षितगढ़ रामायण और महाभारत काल की ऐतिहासिक नगरी है। श्री दुर्गा शोभायात्रा में सामाजिक धार्मिक संगठन एक साथ मिलकर सहयोग करते हैं। शोभायात्रा का आरंभ गांधार दरवाजा, भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार शिव चौक, मवाना स्टैंड, किठौर बस स्टैंड होती हुई वापस मंदिर पर ही संपन्न हुई। श्री गणेश, नवदुर्गा, भैरव और हनुमान, खाटू श्याम, महाराजा अग्रसेन, राम-लक्ष्मण-सीता, शिव पार्वती, गोपेश्वर नाथ, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, भारत माता आदि झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। बैंड बाजों पर धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान विष्णु अवतार रुहेला, कृष्ण गोपाल शर्मा, पंडित प्रमोद शर्मा, रामनारायण शर्मा, संजय शर्मा, मदन गुर्जर, कपिल यादव, रामकुमार नागर, पूनम रूहेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें