भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, किया पौधरोपण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा के दांतल रोड स्थित इशिका फार्म पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 135 वां संस्करण उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने इशिका फार्म परिसर में पौधरोपण किया। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मन की बात समाज को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री हर बार ऐसे विषयों को उठाते हैं जो सीधे जनमानस से जुड़े होते हैं। मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का संदेश स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण दोनों को बढ़ावा देता है।
भाजपा नेता नीरज मित्तल ने बताया कि मेरठ कैंट विधानसभा के कंकरखेड़ा मंडल के बूथ संख्या 112 पर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात आज हर घर की बात बन चुकी है। कार्यक्रम का संचालन महानगर संयोजक विवेक वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, पार्षद बबिता खन्ना, पार्षद किशन वैध, गणेश अग्रवाल, मनोज मित्तल, रविंद्र मलिक, लवली भारद्वाज, जौनी मित्तल, हेतराम शाक्य रहे।