फलावदा। क्षेत्र में बदमाशों की दहशत के चलते ग्रामीण रात में पहरा दे रहे हैं। रविवार को गांव महलका में सकौती बस स्टैंड के पास बदमाशों के डर के कारण ग्रामीण पहरा दे रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात करीब 1:00 बजे संदिग्ध व्यक्ति मकानों में ताक झांक करता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसे बदमाश समझकर पकड़कर मारपीट कर दी। इसी बीच पकड़े गए व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा कि वह काफी दिनों से गांव में ही एक व्यक्ति के यहां नौकरी करता है। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह बिहार के एक गांव का निवासी है और वह काफी दिनों से एक व्यक्ति के यहां नौकरी कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर पकड़े गए युवक को गांव के लोगों को सौंप दिया।