फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाते समय करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में सोमवार को झाड़ू लगाते समय करंट लगने से 35 वर्षीय यासमीन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला को नगर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोबारा सांस चलने की आशंका पर दूसरे नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यासमीन पत्नी महबूब उस्मानी सोमवार दोपहर घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान इन्वर्टर से उसे अचानक करंट का झटका लगा। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, लेकिन जान नहीं बच सकी। मृतका के परिवार में नौ वर्षीय बेटी इलमा है। घटना के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें