फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगौता के व्यक्ति की काशीपुर में मशीन की बेल्ट में आने से मौत

Sun, 06 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मृतक पतराम का फाइल फोटो स्रोत परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हरेवली। शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भगौता निवासी पतराम सिंह (48) की काशीपुर उत्तराखंड में चिप्स बनाने की फैक्टरी में काम करते वक्त हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के शिव सिंह ने बताया कि पतराम सिंह एक वर्ष से काशीपुर में स्थित देव अर्पण प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करता था। जिसमें चिप्स, नमकीन, बिस्कुट आदि बनाया जाता है। शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे काम के दौरान उसका हाथ मशीन की बेल्ट में आ गया। जिसमें उसका एक हाथ जड़ से उखड़ गया। दूसरा हाथ टूट गया। जिससे पतराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्री और एक पुत्र है। पतराम पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था, जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें