बहसूमा। क्षेत्र के गांव रहावती निवासी जयसिंह उर्फ मुन्नू (56) शारीरिक बीमारी एवं मानसिक टेंशन के कारण कमरे में गले में फंदा लगाकर फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस को लिखित में कोई कार्रवाई नहीं करने का पत्र दिया। गांव रहावती निवासी जयसिंह उर्फ मुन्नू पुत्र भोपाल ने शारीरिक बीमारी एवं मानसिक टेंशन होने के कारण पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम करना चाहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और लिखित में एक प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक जयसिंह पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है।