एएसपी अनित कुमार ने बताया कि रंजन उर्फ चुलबुल पुत्र उपेंदर निवासी दिल्हेड़ी थाना सिकरहर जिला भोजपुर बिहार का रहने वाला है। पॉजिटिव होने के कारण अस्थाई जेल से सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया गया था।
ये था मामला
निरपुड़ा गांव के एक किसान के घर से 29 जून को बिहार निवासी किशोर लाइसेंसी पिस्टल और 73 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया था। एसआई श्रीओम गौतम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से किशोर को उसके घर से पकड़ लिया। किशोर के पास से पुलिस ने पिस्टल, 55 कारतूस और 25 हजार रुपये बरामद किए थे। किशोर को न्याय परिषद आरा बिहार ने 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत की थी। पुलिस ने बताया था कि किशोर ने एक साथ रुपये रखे देखे तो वह लालच में आ गया और चोरी कर ली। उधर, किशोर का स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट कराया, जिसमें वह संक्रमित मिला था। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/