फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पटाखे छोड़ने का विरोध करने पर पड़ोसी ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार, घायल के परिजन ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सरस्वती लोक कॉलोनी में पटाखे छोड़ने का विरोध करने पर दो आरोपियों ने घर में घुसकर अभिषेक सैनी पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में उपचार चल रहा है। घायल की पत्नी ने थाने में शिकायत देकर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरस्वती लोक स्थित क्रिसेंट हाइट्स निवासी तरुणा सैनी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति अभिषेक सैनी की तबीयत ठीक नहीं थी। नीचे फ्लेट में रहने वाले शुभम और अंकुश पटाखे छोड़ रहे थे। जिसका उसके पति ने विरोध किया। इसी को लेकर उनका विवाद है। आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे आरोपियों ने उनके घर में घुसकर अभिषेक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर व सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें