फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली खेल रहे छात्रों के बीच पहुंचे मुस्लिम छात्र को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर (मेरठ)। आईआईएमटी कॉलेज में होली खेल रहे छात्रों के बीच मुस्लिम छात्र के पहुंचने पर विवाद हो गया। कुछ छात्रों ने मुस्लिम छात्र को लगभग 100 मीटर तक दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। वहीं, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

इस घटना का सोशल मीडिया पर 27 सेकंड का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। इसमें एक छात्र के पीछे कई छात्र दौड़ते नजर आ रहे हैं। मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि कॉलेज कैंपस के हॉस्टल में एक मुस्लिम छात्र पढ़ाई करता है। दोपहर में वह सफेद कुर्ता पहनकर कैंपस से बाहर की ओर जा रहा था। गेट पर छात्र होली खेल रहे थे। गेट पर सुरक्षाकर्मियों और छात्रों में विवाद हो रहा था।
इसी दौरान होली खेल रहे छात्रों ने मुस्लिम छात्र के उनके बीच आने का विरोध किया। कहासुनी के बाद उससे मारपीट की। छात्र वहां भागा तो छात्रों ने उसे दौड़ाकर पीटा। वीडियो में सुरक्षाकर्मी छात्र को बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। मारपीट में छात्र का कुर्ता भी फट गया। हालांकि इस मामले में छात्र ने गंगानगर थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कॉलेज के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि इस मामले में जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले मेें कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें