फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक माह बाद चाची के साथ गांव लौटा भतीजा, घर पहुंचते ही हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चाचा ने थाने पहुंचकर दी तहरीर, परिजनों पर भतीजे की पिटाई करने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची के साथ घर से गया भतीजा करीब एक माह बाद वापस लौट आया। दोनों के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही परिवार में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद परिजनों ने भतीजे की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक के चाचा ने थाने पहुंचकर भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले गांव निवासी युवक अपनी चाची को लेकर घर से चला गया था। दोनों के अचानक लापता होने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बताया गया कि रविवार को दोनों गांव लौट आए। उनके घर पहुंचते ही परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कहासुनी के दौरान परिजनों ने भतीजे के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद युवक के चाचा ने सरधना थाने पहुंचकर भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें