फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आश्रम में घुसकर साधु संग मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
फोटो: पीड़ित महाराज गो कर्णनाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में स्थित एक आश्रम में रह रहे साधु महाराज गोकर्णनाथ के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित साधु ने थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महाराज गोकर्णनाथ मूल रूप से अयोध्या जनपद के निवासी हैं। वह करीब पांच वर्ष पूर्व जलालपुर जोरा स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए थे और तभी से यहां रहकर नियमित रूप से मंदिर में पाठ-पूजा का कार्य कर रहे हैं। महाराज के अनुसार बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वह मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद आश्रम लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह आश्रम का दरवाजा बंद कर रहे थे तो कुछ अज्ञात लोग अचानक आश्रम में घुस आए और उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित साधु ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें