सरूरपुर। थाना सरूरपुर में लावारिश व माल मुकदमाती वाहनों की नीलामी की गई। संवाद
सरूरपुर। थाने में ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत 38 माल मुकदमाती, एमवीएक्ट में 38 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी ठेकेदार इमरान ने पांच लाख एक हजार रुपयों की सबसे अधिक बोली लगाकर अपने नाम कराई। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सोमवार को 38 वाहनों की प्रक्रिया नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार की निगरानी में पूरी की गई। थाने के माल खाने में जमा मुकदमाती व एमवीएक्ट दस कार व 28 बाइक की कीमत आरटीओ के द्वारा तीन लाख चव्वन हजार नौ सौ रुपये तय गई थी। सर्वाधिक बोली पांच लाख एक हजार रुपये रही। इस दौरान थाना प्रभारी अजय शुक्ला मौजूद रहे। संवाद