फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में परिवार पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने मुर्गा हटाने को लेकर हुई थी कहासुनी, एक महिला समेत चार घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। घर के सामने से मुर्गा हटाने को लेकर हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इसमें दो युवती, एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तकिया वाली मस्जिद के पास सरकुलर रोड निवासी तसलीम पुत्र शहीद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी मुर्गे की दुकान करते है। उनके मकान के गेट के पास मुर्गे बेचने के लिए रख दिए जाते है। कई बार इसे लेकर उनकी कहासुनी भी हुई। बृहस्पतिवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उस वक्त तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि जब उसका परिवार घर पर था। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता की। इसमें वह, उसकी पत्नी रेशमा और पुत्री उजमा के अलावा गुलिस्तां घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें