मेरठ। जीआईसी के खेल मैदान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय रैली का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम (एफ) कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने ध्वजारोहण कर बैंड की धुन पर हुए शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। रैली में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड प्रतिभागी कौशल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में सेठ बीके माहेश्वरी, सनातन धर्म गर्ल्स, शांता स्मारक गर्ल्स, भागीरथी गर्ल्स और गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति व वेशभूषा पर आधारित झांकियां और कार्यक्रम पेश कर ''अनेकता में एकता'' का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, एडीआईओएस पारुल वर्मा व मुकेश बाबू विशिष्ट अतिथि रहे। जिला सचिव डॉ. गौरव पाठक और प्रधानाचार्य उपेंद्र का विशेष सहयोग रहा। रैली का समापन शनिवार दोपहर 2:30 बजे मुख्य अतिथि एमएलसी चंद शर्मा की मौजूदगी में होगा। संवाद