फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रार्थना सभा में दिया प्रेम और सेवा का संदेश

Sat, 24 Oct 2026 06:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु। संवा
विज्ञापन
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम के वार्षिक महोत्सव की तैयारी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम के वार्षिक महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव से पहले शनिवार दोपहर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु का स्मरण करते हुए विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
प्रार्थना सभा में फादर मार्टिन रावत ने प्रभु यीशु की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रेम, करुणा, क्षमा और सेवा मानव जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देना ही इन शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का सार है। उन्होंने श्रद्धालुओं को आपसी सद्भाव बनाए रखने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं ने चर्च में मोमबत्तियां जलाकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। चर्च परिसर में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। फादर ने बताया कि अगले माह ईसाई समुदाय का विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस अवसर पर ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्रद्धालु यहां प्रभु यीशु के दर्शन करने, प्रार्थना करने और मन्नत मांगने आते हैं। मनोकामना पूरी होने पर कई श्रद्धालु दोबारा चर्च पहुंचकर आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

आगामी महोत्सव को देखते हुए चर्च परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रार्थना और अन्य धार्मिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें