दौराला। दादरी चौकी प्रभारी प्रताप सिंह तोमर के कमरे में सोमवार देर रात एक मंदबुद्धि युवक घुस गया। युवक ने प्रभारी का पिस्टल उठा लिया और उन पर तान दिया। पहले तो प्रभारी कुछ समझ नहीं सके और जान बचाकर कमरे से बाहर आकर कमरा बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कमरा खुलवाया।
प्रताप सिंह तोमर के अनुसार वह अपने कमरे में बैठे थे तभी एक मंदबुद्धि युवक कमरे में घुस आया और पिस्टल उठा लिया। वह युवक को पकड़ते, इतने में ही युवक ने उनका पिस्टल उन पर तान दिया। वह जान बचाकर कमरे से बाहर आ गए और थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया और पुलिस बल के साथ युवक को काबू में किया। पुलिस ने युवक से पिस्टल छीन लिया। जानकारी करने पर पता चला कि युवक मंदबुद्धि है, जिस पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है युवक मंदबुद्धि था। आस पास के ग्रामीणों ने भी उसके मंदबुद्धि होने की बात बताई है।