टावर लगाए लगने से रुकवाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने तहसील पहुंची महिलाएं। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला तिहाई वार्ड चार के लोगों ने टावर लगाए जाने के विरोध में तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि मिल के सामने टावर वाली गली में नया टावर लगाया जा रहा है। जो आबादी के बीच में लगाया जा रहा है। इसके इसके आसपास के लोगों को इससे निकलने वाली रेडिएशन से बीमारियों का खतरा है। जहां पहले से ही एक टावर लगा है। ज्ञापन में नया टावर आबादी के बीच में नहीं लगवाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सभासद अवजीत सिंह, नीलम, अनुज कुमार, सोनू, सुनिता, बबीता, मालती, सीमा, विशाल, रीना, सुनील कुमार आदि काफी संख्या में थे।