फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की समस्याओं के लिए प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
सरूरपुर। प्राचार्या को ज्ञापन देते छात्र। संगठन
विज्ञापन
सरूरपुर। संजय गांधी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को हो रही समस्याओं को लेकर छात्र नेता हमजा चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो छात्र संगठन प्राचार्य कार्यालय का घेराव करेगा।
विज्ञापन

छात्र नेता हमजा चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय में न तो सफाई की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे छात्रों की शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनका स्वास्थ्य और मानसिक विकास भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की कैंटीन लंबे समय से बंद है। छात्रों को उचित दर पर स्वच्छ भोजन और नाश्ता नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने मांग की कि कैंटीन को शीघ्र सस्ती दर पर फिर से शुरू किया जाए। परिसर में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने, शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने, खेल मैदान की मरम्मत, पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकों की उपलब्धता, शांत वातावरण में अध्ययन के लिए सुविधाएं तथा शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की भी मांग की। इस दौरान अब्दुल कादिर चौहान, शाद चौहान, सौरभ, आकाश, साजिद, सामी मलिक, लक्ष्य, कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें