फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम के कबाड़ में भीषण आग, एक घंटे में काबू

विज्ञापन
बिजली बिल राहत योजना को लेकर जानकारी देते अधिकारीफोटो स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित अर्जुनपुरम कॉलोनी में रविवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में रखे कबाड़ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें आसमान तक उठने लगीं। कॉलोनी में अफरा–तफरी फैल गई। गोदाम स्वामी ईस्माइल निवासी लिसाड़ी गेट ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के अनुसार डेढ़ महीने पहले भी इसी गोदाम में आग लगी थी और उसका जला हुआ कबाड़ अब भी अंदर पड़ा था। रविवार को पास के खाली प्लॉट में उगी घास में किसी ने आग लगा दी, जिससे उठी चिंगारी गोदाम में जा गिरी और कबाड़ ने तुरंत आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में काला धुआं फैल गया और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए और गोदाम मालिक के साथ पानी व रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें