फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बागपत रोड पर खाली प्लाट में रखे पाइपों में लगी भीषण आग

विज्ञापन
इकरार अहमद..... बागपत रोड स्थित थाना टीपी नगर के पास केबलों में लगी भीषण आग।
विज्ञापन
- विद्युत विभाग के खंभों में भी लगी आग, बंद कराई सप्लाई
विज्ञापन

- फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ।
बागपत रोड स्थित सांई अस्पताल के बराबर में बुधवार को खाली पड़े प्लाट में रखे पाइपों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। चारों तरफ काला धुएं का गुबार देखने को मिला। प्लाट के ऊपर जा रही विद्युत की लाइन भी आग की चपेट में आ गई। इससे क्षेत्र की बत्ती भी गुल हो गई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
रेलवे रोड क्षेत्र में एक खाली प्लॉट पड़ा है। प्लॉट में कंपनी की तरफ से गेल गैस पाइप का स्टॉक रखा था। बुधवार दोपहर अचानक आग लगई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि या तो शार्ट सर्किट से आग लगी है, वरना प्लॉट में किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी। तहरीर नहीं मिली है। फायर विभाग अग्नि हादसे की जांच पड़ताल में जुटा है।
विज्ञापन


कई किलोमीटर तक लग गया लंबा जाम
आग लगने के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। रेलवे रोड पुलिस और टीपी नगर पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। इस दौरान दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक यहां लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। टीपी नगर और रेलवे रोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

इन्हाेंने कहा...
आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके है। आग क्यों लगी, इस बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

संतोष कुमार राय

सीएफओ, मेरठ।

बिजली बंबा बाईपास पर पेट्रोल का टैंकर फटा, आग लगी

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही टैंकर का चालक और हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। अपनी कारों में बैठे लोग वाहन छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान बाईपास पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों ने आग लगने का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। टैंकर में पेट्रोल होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने
पहले आसपास का क्षेत्र खाली कराया। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि बड़ी घटना होते-होते बची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इकरार अहमद..... बागपत रोड स्थित थाना टीपी नगर के पास केबलों में लगी भीषण आग।

इकरार अहमद..... बागपत रोड स्थित थाना टीपी नगर के पास केबलों में लगी भीषण आग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें