फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजमिस्त्री ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के काम पर जाने के बाद घर में अकेले था असलम, पोस्टमार्टम से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव उलधन में मंगलवार को नफीस के बेटे असलम (29) ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव उलधन निवासी असलम टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे परिवार के अन्य सदस्य काम पर चले गए थे। इसी दौरान असलम घर में अकेला था। परिजनों के वापस लौटने पर उन्हें असलम के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें