फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर महिला पर चाकू से किए वार, आरोपी से भिड़ी पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित नंगलाताशी गांव में शुक्रवार शाम महिला शबनम पर पल्लवपुरम निवासी मनोज तोमर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पेट व कंधे पर चाकू लगने से शबनम घायल हो गई। शबनम आरोपी से भिड़ गई और आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर पहुंची भीड़ व शबनम ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

नंगलाताशी निवासी शबनम ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति जीशान ड्राइवर हैं। शुक्रवार शाम आरोपी मनोज गाली गलौज करता हुआ जबरन उनके घर में घुस गया। मनोज ने महिला से उसके पति के बारे में पूछा। शबनम ने मनोज से घर पर पति के नहीं होने की बात बताई। आरोप है कि मनोज ने शबनम पर चाकू से एक के बाद एक बाद एक कई वार कर दिए। इस दौरान चाकू के दो वार शबनम को लग गए। चाकू लगने से शबनम लहूलुहान होकर गिर गई। बावजूद इसके शबनम आरोपी से भिड़ गई। शबनम का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस मनोज को लेकर थाने आ गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी हिरासत में है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें