फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर दंपती पर चाकू से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में 28 मई को तीन आरोपियों ने घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। हमले महिला चाकू लगने से घायल हो गई। आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता की महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आमिर, कामिल व सरकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। कुछ दिनों से तीनों आरोपी उसके पति से अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे है। पति ने विरोध किया। पैसे नहीं देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि 28 मई को दंपती घर पर मौजूद था। इसी बीच आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए। आरोपियों ने दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की कमर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें