फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने पति पर दूसरी शादी का लगाया आरोप, मारपीट कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र की शगुफ्ता ने पति ऊंचा सद्दीकनगर निवासी साजिद पर मारपीट कर घर से निकालने व दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोहराब गेट चौकी के पास रहने वाली शगुफ्ता ने शनिवार को कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसका शादी 8 वर्ष पूर्व साजिद से हुई थी। शादी के बाद से पति उसके साथ अभद्रता व मारपीट करता था। फरवरी 2026 में आरोपी ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि आरोपी ने 26 मई को बागपत निवासी एक महिला से दूसरे शादी कर ली। आरोपी ने महिला व उसके परिजनों को अपनी पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं दी। महिला ने मामले को लेकर विरोध जताया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें