फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार पलटी, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
सरधना नानू मार्ग पर सड़क हादसे के बाद पलटी कार। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। सरधना-नानू मार्ग पर रविवार दोपहर पेपर मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और पलट गई। जिसमें कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को कार से निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादनगर निवासी 30 वर्षीय अकरम पुत्र अब्दुला रविवार को कार से सुल्तान व शाहरूख के साथ मेरठ गया था। दोपहर में मेरठ-करनाल हाईवे से नानू होते हुए तीनों वापस आ रहे थे। पेपर मिल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और कार पलट गई। तेज आवास होने पर लौके घटनास्थल की ओर दौड़े। किसी तरह कार को सीधा किया। तब तक अकरम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला ओर सीएचसी पहुंचाया। वहीं सूचना से अकरम के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को साथ ले गए। हालांकि घटना की तहरीर थाने दी गई है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के मुताबिक पेपर मिल के सामने किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार पलटी है। अकरम के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें