ट्रेन से कटकर युवक की मौत
दौराला(मेरठ)। कस्बा स्थित सर श्रीराम इंटर कॉलेज के सामने सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।
दौराला कस्बा स्थित सर श्रीराम इंटर कॉलेज के समीप एक युवक सोमवार को अंबाला पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके मौत हो गई। युवक की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने युवक के शव की शनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि युवक के शव की शनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।