फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ जहरीला अंत

विज्ञापन
अतुल पंवार और पत्नी दामिनी
विज्ञापन
अमित के नाम 20 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए रची साजिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। हस्तिनापुर के रहने वाले अतुल पंवार की प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला रहा है। कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई यह प्रेम कहानी आठ साल बाद हत्या, बेवफाई और साजिश के जाल में उलझकर खत्म हो गई। पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दो सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आठ साल पहले 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक दुकान पर अतुल और दामिनी की पहली मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद, दोनों ने परिजनों को राजी किया और सात साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद जीवन सामान्य चल रहा था और करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कृष्णा किड्स प्ले स्कूल खोला था।
विज्ञापन

स्कूल शुरू होने के बाद, तुषार नाम का युवक वहां ड्राइवर की नौकरी करने आया। इसी दौरान दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने मिलकर अतुल को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। उनका मकसद न केवल एक साथ नई जिंदगी शुरू करना था, बल्कि अतुल के नाम पर हुए 20 लाख रुपये के बीमा की राशि को भी हड़पना था।
सपेरों को पांच लाख देने का था वादा : आरोपियों ने हत्या को एक हादसे का रूप देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया। उन्होंने हस्तिनापुर क्षेत्र के रहने वाले दो सपेरों, सोनू और उदय को इस काम के लिए चुना। योजना के तहत सांप से डसवाकर अतुल की हत्या की जानी थी ताकि किसी को शक न हो। आरोपियों ने सपेरों को एडवांस के तौर पर 15 हजार रुपये दिए थे और बीमे की 20 लाख रुपये की राशि में से 5 लाख रुपये देने का वादा किया था। इससे पहले भी आरोपियों ने अतुल को मारने की कई बार कोशिश की थी। अंततः, शुक्रवार को अतुल का सफर पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर समाप्त हुआ।
एसएसपी के मुताबिक पत्नी दामिनी ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए मना किया लेकिन पिता इस पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद से ही दामिनी की चिंता बढ़ गई थी।

दामिनी ने रचा था नाटक
खुद पर शक न आए इसके लिए दामिनी ने बड़ी चालाकी से पूरा नाटक रचा। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने बेटे मानिक के साथ कमरे से बाहर जाकर सो गई थी जबकि अतुल कमरे के अंदर ही सोए हुए थे। दामिनी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत अवस्था में मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए और अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मोबाइल ने खोला राज
परिवार वालों ने शुरुआत से ही घटना पर संदेह जताते दामिनी पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की मांग पर सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए। जब पुलिस ने दामिनी का मोबाइल चेक किया तो तुषार के साथ व कॉल मिली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दामिनी ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने तुषार को पकड़ लिया। उसके मोबाइल को चेक किया गया तो व्हाट्सएप में सपेरे के साथ चैट और सांप का फोटो मिला। लेकिन पुलिस की गहन पूछताछ और जांच में कुछ ही घंटों के भीतर यह मामला हत्या का निकला और पुलिस ने दामिनी व तुषार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद हस्तिनापुर निवासी दोनों सपेरों को भी गिरफ्तार कर लिया।

अतुल पंवार और पत्नी दामिनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें