फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में बनेगा पुस्तकालय

विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में हुई बैठक में मौजूद प्रबंध समिति के पदाधिकारी स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को महाविद्यालय की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति की बैठक हुई। महाविद्यालय सचिव सरजीत सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। प्रबंध समिति की बैठक में मुद्दे पर बात करते हुए महाविद्यालय अध्यक्ष कन्दर्प स्वरूप ने टिकौला शुगर मिल से पांच लाख रुपये उपलब्ध कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से महाविद्यालय में सोमांश प्रकाश पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जाएगा। समस्त छात्र-छात्राओं को निशुल्क सुविधा दी जाएंगी। महाविद्यालय सचिव ने अपने स्वयं के निजी कोष से दो लाख की धनराशि उपलब्ध कराने का वादा करते हुए कहा कि इस धनराशि से महाविद्यालय की कक्षाएं डिजिटल कराई जाएंगी। जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह व स्टाफ ने नई प्रबंध समिति का स्वागत किया। महाविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी कल्याण देव महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें