लावड़- बाल विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करती अलीना रिजवी। स्रोत : संस्थान
लावड़। राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा अलीना रिजवी ने जनपदीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान हासिल कर कस्बे व कॉलेज का नाम रोशन किया। छात्रा की सफलता पर परिजनों व कॉलेज प्रबंधन ने बधाई दी। प्रधानाचार्या सुनीता भारती ने बताया कि सदर स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपदीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद के विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उनके कॉलेज की लावड़ निवासी कक्षा 11वीं की छात्रा अलीना रिजवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अलीना ने अध्यापिका प्राची व रंजना के निर्देशन में प्रतिभाग किया था। अलीना ने मानव सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट तैयार किया था। छात्रा को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।