फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विकास कार्य कराने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र सौंपा

विज्ञापन
जिपं सदस्य वार्ड 28 से पूनम भूदेव शर्मा द्वारा जिपं अध्यक्ष को वि​भिन्न विकास कार्य कराने हेतू 
विज्ञापन
माछरा। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में वार्ड 28 की जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को अपने वार्ड क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने के लिए पत्र दिया और शीघ्र ही कार्य कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि माछरा ब्लॉक को काफी समय से तहसील बनाए जाने की मांग चल रही है। मवाना तहसील माछरा क्षेत्र के गांवों से करीब 40 किलोमीटर दूर है। माछरा को तहसील बनाने से किसानों को काफी सहूलियत होगी। माछरा ब्लॉक से माछरा मैन बाजार तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाए। गोविंदपुरी गांव में खुली एचटी लाइन हटाकर केबल लाइन डाली जाए।
मुबारिकपुर आश्रम से जई तक रोड बनाने और आश्रम को पर्यटन स्थल घोषित करने, माछरा में ताराचंद त्यागी के खेत से शौल्दा तक मैन सड़क बनवाने, माछरा की अस्थायी गोशाला को रहदरा में स्थानांतरित किए जाने, हसनपुर कलां से परीक्षितगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण कराने, माछरा से गोविंदपुरी, बडागांव से होकर कैलीरामपुर तक रोड बनवाने, शाहकुलीपुर गांव में नाले पर मनोज कुमार के मकान के सामने पुलिया का निर्माण कराने और शाहकुलीपुर से ऐत्मादपुर रास्ते पर सीसी रोड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें