फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रस्तावित शराब ठेके के विरोध में एसडीएम को दिया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मिल रोड पर मस्जिद से कुछ दूरी पर खोले जा रहे शराब ठेके के विरोध में लोग मंगलवार को एसडीएम से मिले। एसडीएम को लिखित पत्र देकर दुकान को खोलने से रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग एसडीएम दीपक माथुर से मिले। एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि आबकारी विभाग द्वारा इस वर्ष के लिए जगन सिनेमा से अमरपाल की कोठी के बीच शराब की दुकान आवंटित करने की सिफारिश की है। अमरपाल की कोठी के सामने शराब की दुकान खोली जा रही है। जहां दुकान स्थापित की जा रही है, वहां मस्जिद है। नियमानुसार किसी धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थान के 150 मीटर के दायरे में शराब की दुकान स्थापित नहीं की जा सकती। मस्जिद के पास शराब की दुकान खोले जाने रोका जाना बेहद जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद अर्श, मौजूद्दीन, साईम, मोहम्मद नाजिम, जान मोहम्मद, समीर अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें