फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत से भूसा लेकर लौट रहे मजदूर की आवारा पशु की टक्कर लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़ (मेरठ)। समसपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह रेहड़ी में भूसा लेकर लौट रहे एक मजदूर को आवारा पशु ने टक्कर मार दी। जिस कारण मजदूर घायल हो गया। वहां से गुजर रहे अन्य मजदूरों ने उसे सड़क किनारे घायल पड़े देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से मुजफ्फरनगर के कवाल गांव निवासी रवि (28) पुत्र पवन अपनी पत्नी तथा डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ पिछले कई वर्षों से लावड़ कस्बे के मोहल्ला सैनीनगर में रहता था। रवि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार को वह रेहड़ी लेकर समसपुर गांव में भूसा लेने गया था। वहां से लौटते समय समसपुर मार्ग पर आवारा पशु ने उसे टक्कर मार दी। जिस, कारण वह घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। कुछ समय बाद अन्य साथी मजदूर भूसा लेकर पहुंचे तो उन्होंने रवि को घायल हालत में पड़ा देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस चौकी पर आवारा पशु द्वारा टक्कर मारे जाने के कारण हादसा होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें