दौराला - मछरी गांव में बारिश से गिरी मकान की दीवार। स्रोत : स्वयं
दौराला। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर जलभराव और नुकसान की स्थिति पैदा कर दी। दौराला कस्बे के मुख्य बाजार, मोहल्लों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान गांव मछरी में विनोद के घर की बाहरी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। संयोगवश हादसे के समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।