फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, पांच बीघा फसल राख

विज्ञापन
खरखौदा के गांव नालपुर में हाई टेंशन लाइन के तार से जाली गन्ने की फसल (किसान)
विज्ञापन
- नालपुर में खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से हुआ हादसा, किसान का विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन किसानों के लिए खतरा बनी हुई है। नालपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से आग लग गई। हादसे में किसान की करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग से हुए नुकसान के बाद किसान ने विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग की है।
गांव नालपुर निवासी किसान तेजवीर सिंह ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। एक नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। तार गिरने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब पांच बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान के अनुसार, हादसे में उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और विद्युत निगम की लापरवाही को हादसे की वजह बताया। उन्होंने घटना की जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने, उचित मुआवजा दिलाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें